{"_id":"62488c524ac9813c9321d15a","slug":"devotees-rejoiced-after-seeing-mother-cheered-ballia-news-vns6462877160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के दर्शन कर निहाल हुए श्रद्धालु, गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के दर्शन कर निहाल हुए श्रद्धालु, गूंजे जयकारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। वासंतिक नवरात्र के पहले दिन शक्ति की उपासना के लिए देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लंबी कतारों में लगकर श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। नारियल-चुनरी अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया। जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहे। दुर्गा चालीसा और सप्तशती का पाठ चलता रहा। उधर, घरों में भी कलश स्थापना कर लोगों ने नौ दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत की।
नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री के पूजन की मान्यता है। देवी के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे थे। कोरंटाडीह स्थित मंगला भवानी, कपूरेश्वर भवानी, चंडी भवानी, ब्राह्मणी देवी, शांकरी भवानी सहित अन्य प्रमुख देवी मंदिरों में पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। हाथों में नारियल-चुनरी, फल, फूल लेकर श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर मां के दरबार में हाजिरी लगाई। मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल रहा। कोरंटाडीह स्थित मां मंगला भवानी मंदिर में बलिया, गाजीपुर के अलावा बिहार के श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुरही स्थित नव दुर्गा मंदिर पर भी दूर दराज से आए भक्तों ने मां के दर्शन किए। इस मंदिर पर 151 कलश स्थापना के साथ 151 अखंड ज्योति भी जल रही है। रोजाना देवी जागरण भी किया जा रहा है। नव दुर्गा मंदिर के व्यवस्थापक रामनाथ यादव ने बताया कि नवमी के दिन तक भंडारा चलता है। इसमें मुरली, शिवानंद तिवारी, रजनीश, खुशहाल, ओमप्रकाश आदि की सक्रिय भागीदारी है।बेल्थरारोड: नवरात्र के प्रथम दिन शनिवार को क्षेत्र के देवी मंदिरों में दर्शन और पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने देवी की नारियल, चुनरी, सिंदूर, पुष्प व अन्य सामग्रियों से सविधि पूजन- अर्चन किया। सोनाडीह स्थित भागेश्वरी परमेश्वरी मंदिर, चंदाडीह स्थित मातु जी महारानी मंदिर, मानस मंदिर, बिचला पोखरा स्थित दुर्गा काली मंदिर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दिन भर घंटा घड़ियाल गूंजते रहे। देवी मां के जयकारे से वायुमंडल गूंज उठा।
पूजन सामग्रियों पर दिखी महंगाई की मार
नरहीं। महंगाई का असर पूजा सामग्रियों पर भी देखने को मिला। नवरात्र पर पूजा में प्रयोग होने वाली सामग्री भी महंगाई की चपेट में हैं। नव दुर्गा मंदिर सुरही पर पूजा सामग्री एवं प्रसाद बेचने वाले दुकानदार अशोक कुमार गुप्ता, छोटक गुप्ता ने बताया कि जो नारियल पहले 20 से 25 रुपया में मिल जाता था, वह इस साल 30 से 40 रुपया में मिल रहा है। चुनरी भी 10 से 15 रुपया की जगह अब 20 से 25 रुपये में बिक रहा है। प्रसाद पर भी महंगाई की मार पड़ी है। फूल बेचने वाले अच्छेलाल माली ने बताया कि माता पर चढ़ावे का फूल पहले 15 रुपया में मिल जाता था, जबकि इस साल 30 रुपया में दिया जा रहा है। चंदन कुमार ने बताया कि चाट, समोसा, जलेबी जैसे खाद्य पदार्थों पर भी महंगाई की मार पड़ी है।