{"_id":"eee46f65f0f23b2527bae911ff64510f","slug":"devotees-cleaning-ganga-ghat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों ने गंगा घाट की साफ-सफाई की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों ने गंगा घाट की साफ-सफाई की
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sun, 15 Mar 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला गंगा समग्र समिति बेलहरी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को गंगा नदी के पचरूखिया घाट के साथ-साथ अन्य घाटों की साफ-सफाई की। इस दौरान भक्तों ने गंगा घाट पर गंदगी न फैलाने का संकल्प लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत बनाने की पहल पर बड़ी संख्या में गंगा भक्ताें ने गांव के मंदिरों और शिवालयाें के साथ ही घाटों की साफ-सफाई की। समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार ने कहा कि गंगा सभी की मां है। जिस प्रकार हम अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं ठीक उसी प्रकार मां गंगा की भी साफ-सफाई करनी चाहिए।
इसी क्रम में समिति के सदस्य मुन्ना मिश्रा ने कहा कि भारत की आत्मा गंगा की गोद में बसती है। इसलिए भारत में रहने वाले प्रत्येक प्राणी का यह नैतिक कर्तव्य है कि वह गंगा को स्वच्छ रखे।
विज्ञापन
राजेंद्र यादव ने उपस्थितजनों से अपील किया कि गंगा में साबुन, पालीथिन एवं मूर्तियाें का विसर्जन न करें। इस मौके पर जयप्रकाश पांडेय, नगरजीत चौधरी, दिवाकर उपाध्याय, अर्जुन कुमार, दिनेश शर्मा, सु़शील ठाकुर, राजकुमार चौबे, शंकर यादव, महेश कुमार, निर्मल खरवार आदि मौजूद रहे।