फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Development work worth Rs 50 crore stalled without the Additional Chief Officer.

Ballia News: बिना अपर मुख्य अधिकारी के 50 करोड़ के विकास कार्य ठप हुए

Mon, 13 Oct 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Development work worth Rs 50 crore stalled without the Additional Chief Officer.
बलिया। जिला पंचायत में अपर मुख्य अधिकारी का पद लंबे समय से खाली होने से विकास कार्य प्रभावित हैं।
विज्ञापन

शासन की निर्माण सहित लगभग 50 करोड़ की योजनाएं ठप हो गई हैं। 18 सितंबर को जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी मनोज कुमार को कई आरोप की जांच के बाद हटा दिया गया था। उनके बाद से किसी की तैनाती नहीं हुई।
जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी ने अपर मुख्य अधिकारी पर कार्यालय से गायब रहने, मनमानी करने व बिना संज्ञान के टेंडर निकालने का आरोप लगाया था। शासन की तरफ से इसकी जांच भी कराई गई।
विज्ञापन

इसके बाद अपर मुख्य अधिकारी मनोज कुमार को लखनऊ संबद्ध कर दिया गया। उनके जाने के बाद किसी की तैनाती नहीं हुई, जिससे जिला पंचायत के निर्माण कार्य समेत लगभग 50 करोड़ के कार्य ठप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य मानवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि अपर मुख्य अधिकारी के न होने से जनहित के कार्य रुका हुए हैं।
किसी तरह का टेंडर आदि नहीं हो पा रहा है। क्षेत्र के विकास के लिए प्रस्ताव बनाकर दिए गए हैं। दीपावली में कर्मचारियों का वेतन भी मिलने के आसार कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed