फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Development of four religious places will accelerate

चार धार्मिक स्थलों के विकास में आएगी तेजी

Sat, 25 Dec 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Development of four religious places will accelerate
बलिया। मार्च माह में मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत जनपद के चयनित धार्मिक स्थलों पर शुरू किए गए विकास कार्य की दूसरी किस्त शासन की ओर से जारी कर दी गई है। अभी चार धार्मिक स्थलों के लिए लगभग 73 लाख की धनराशि और दी गई है। सभी धार्मिक स्थलों पर लगभग 50 लाख की लागत से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इससे निर्माण कार्य में और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। शासन की ओर से जनपद के प्रत्येक विधानसभा से पर्यटन संवर्धन योजना के तहत एक-एक धार्मिक स्थलों का चयन किया था। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस की ओर से प्रत्येक विधानसभा से एक धार्मिक स्थल के विकास के डीपीआर तैयार की गई थी। बलिया की सात परियोजनाओं को मंजूरी की गई थी। मार्च माह में इन योजनाओं का शिलान्यास किया गया था। बेल्थरारोड के खैरा मठ स्थल के लिए 40.08 लाख, सिकंदरपुर के कथोड़ा स्थित जंगली बाबा स्थल के लिए 48.12 लाख, फेफना के रतसड़ स्थित बीका भगत के पोखरा के लिए 48.30 लाख, बलिया के भृगु आश्रम स्थल के लिए 48.41 लाख, बैरिया में खपड़िया बाबा आश्रम के लिए 48.23 लाख, बांसडीह के बेरुआरबारी स्थित शिव मंदिर के लिए 45.95 लाख स्वीकृत कर पहली किस्त में आधी धनराशि दी गई थी। अब दूसरी किस्त में जंगली बाबा धाम कथोरा सिकंदरपुर, खैराकुटी आश्रम बेल्थरारोड, खपड़िया बाबा समाधि स्थल बैरिया, बेरुआरबारी शिव स्थल के लिए 73 लाख और दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed