{"_id":"5989f9684f1c1bbd5d8b4830","slug":"development-and-construction-work-in-deadline","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास और निर्माण कार्य समय सीमा में हों ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास और निर्माण कार्य समय सीमा में हों
ballia
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन के सभागार में मंगलवार को जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते शासन के प्रमुख्ा सचिव।
- फोटो : ballia
प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास अनुराग श्रीवास्तव ने ने अधिकारियों को ताकीद की है कि वह जिले में विकास और निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूरा करें। ताकि शासन की मंशा के अनुरूप संचालित योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके। कहा कि आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम) के मामले लंबित न रखे जाएं। सीएम के 11 अगस्त को जिला आगमन के मद्देनजर वह मंगलवार को विकास भवन सभागार में जनपद में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
प्रमुख सचिव ने फसली ऋण मोचन योजना की समीक्षा में पाया गया कि 76738 किसानों में से 33244 किसानों के खाते आधार सीडेड हो गये है जिसमें से 14589 का सत्यापन हो गया है। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी हासिल करते हुए दवाओं की उपलब्धता, एंबुलेंस सेवाओं की स्थिति, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना आदि की समीक्षा की। पाइप पेयजल योजनाओं, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) राज्य/14 वे वित्त आयोग की धनराशि के उपयोग मनरेगा आदि की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लक्ष्य तत्काल पूर्ण किया जाय। उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, सड़कों के अनुरक्षण सेतुओं के निर्माण नगरीय स्ट्रीट लाइट, अमृत एवं स्मार्ट सिटी योजना अपशिष्ट प्रबन्धन के कार्यो की प्रगति की जानकारी हासिल की।
बताया गया कि नमामि गंगे योजना में पांच विकास खंडों की 41 ग्राम पंचायतों में 27571 शौचालय बनवाकर इन ग्राम पंचायतों को शौचालयों से संतृप्तता का लिया गया है। गन्ना किसानों के भुगतान पं0 दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत ग्रामों को पंजीकरण ट्रान्सफार्मरों के प्रतिस्थापन, पारदर्शी किसान सेवा योजना आगनवाड़ी केन्द्रों के निर्माण आदि योजनाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम ने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की बिंदुवार जानकारी दी तथा सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ सन्तोष कुमार, एडीएम मनोज सिंघल समेत समस्त जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।