फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Despite Corona returned, mask-sanitizer left

कोरोना लौटा बावजूद मॉस्क-सैनिटाइजर छूटा

Mon, 03 Jan 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Despite Corona returned, mask-sanitizer left
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बलिया। जनपद में कोरोना की तीसरी लहर ने अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है। जनपद में नए साल में दो दिन के अंदर कुल चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। बावजूद न कोई मास्क लगा रहा है और न ही कोई सोशल डिस्टेसिंग का पालन ही कर रहा है। इसके अलावा किसी भी कार्यालय या किसी भी दुकान, मॉल शाप आदि में सैनिटाइजर और न ही थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था ही है। जबकि प्रदेश में बढ़ रहे ओमिक्रॉन की रोकथाम के लिए सरकार ने 20 दिसंबर की रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। बावजूद लोग लापरवाही कर रहे है।
हालांकि जिला अस्पताल के इमरजेंसी में सोमवार को अस्पताल प्रशासन द्वारा कोरोना जांच की व्यवस्था ऊपर के बजाय नीचे की जा रही थी। वहीं इमरजेंसी में आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्तियों की पहले गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही थी। इसके अलावा बस व रेलवे स्टेशन परिसर के साथ ही अस्पतालों पर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लेने का काम किया। लेकिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कोरोना प्रोटोकाल की खुलेआम धज्जियां उड़ती नजर आई। यहां दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने आए किसी भी व्यक्ति ने मास्क नहीं लगाया था। जब स्वास्थ्य विभाग के मुखिया के कार्यालय का यह हाल है तो आमजन का क्या हाल होगा। बता दें कि जनपद में वर्ष 2022 के पहले दिन तीन तथा दूसरे दिन एक संक्रमित मरीज मिला। इस प्रकार कुल चार संक्रमित मरीज मिले। जिसमें से दो मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि एक का इलाज लखनऊ तथा दूसरे का बसंतपुर स्थित एल-2 चल रहा है।
विज्ञापन

----------------
इनसेट...
- कोरोना की संभावित तीसरी लहर जनपद में पांव पसारना शुरू कर दिया है। इसमें हम सबकी थोड़ी सी लापरवाही भविष्य में घातक हो सकती है। जिसने कोरोना का वैक्सीन लगवाया है और जिसने नहीं लगवाया है उन सभी को पूर्व की भांति कोरोना प्रोटोकाल का पालना करना होगा। जैसे मुंह पर मास्क लगाना, साबुन से हाथ धोना, हाथ सैनिटाइज करना और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना नितांत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. सुमिता सिन्हा, सीएमएस, जिला महिला चिकित्सालय, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed