फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Descendants of martyrs honored, resolved for united India

शहीदों के वंशजों को किया सम्मानित, अखंड भारत का लिया संकल्प

Tue, 23 Nov 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Descendants of martyrs honored, resolved for united India
बैरिया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से बैरिया स्थित सुरजन बाबा के पोखरा परिसर में मंगलवार को अमृत महोत्सव के तहत 18 अगस्त 1942 के शहीदों के वंशजों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अखंड भारत पर जोर दिया गया। अफगानिस्तान से लेकर वर्मा तक बृहत्तर भारत की कल्पना को साकार करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के प्रवक्ता रामकृष्ण उपाध्याय ने कहा कि भारत देवभूमि है। इसलिए इस देश की अपनी पहचान बनाए रखना है। संस्कृति नष्ट न हो, समाज में विघटन न हो, संस्कार कायम रहे, इस तरह के उपाय सभी को करना चाहिए। यह कौन सी समाजशास्त्र की पढ़ाई है कि लोग समाजशास्त्र पढ़कर पीएचडी की डिग्री लेते हैं और नौकरी लगने पर पत्नी लेकर परिवार से अलग हो जाते हैं। संयुक्त परिवार की अवधारणा इस देश की संस्कृति रही है। उसे कायम रहना चाहिए। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र पांडेय ने कार्यक्रम का प्रस्तावना विस्तार से प्रस्तुत की। इस मौके पर अनिल पांडेय, अरुण कुमार सिन्हा, अरविंद सिंह सेंगर, विद्या भूषण सिंह हजारी, राजीव सिंह, दिग्विजय सिंह, मिथलेश चौबे, आदित्य पाराशर, गोपाल, प्रिंस कुमार सिंह, श्वेता पांडेय, विभा पांडेय, प्रीति कुशवाहा आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता उदय प्रताप सिंह और संचालन कमलाकांत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed