{"_id":"6800fcad26e71ae6c40a2659","slug":"deputy-cm-brijesh-pathak-targeted-the-opposition-said-sp-is-pretending-to-love-dalits-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले सपा कर रही दलित प्रेम का दिखावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले सपा कर रही दलित प्रेम का दिखावा
Thu, 17 Apr 2025 06:35 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 17 Apr 2025 06:35 PM IST
सार
रसड़ा में पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि सपा दलित प्रेम का ढोंग और दिखावा वोट पाने के लिए कर रही है। बोले गेस्ट हाउस कांड आज भी लोगों को याद है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को कहा कि सपा का दलित प्रेम ढोंग व दिखावा है। सपा बहुरुपिया है और दलितों का वोट पाने के लिए इन दिनों उसके नेता दलित प्रेम का दिखावा कर रहे है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सपा सरकारों में कभी दलितों का मान-सम्मान सुरक्षित नहीं रहा है। लखनऊ का गेस्ट हाउस कांड की यादें आज भी लोगों के जेहन में जिंदा है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा सरकार में कभी प्रदेश में गुंडे व माफियाओं का बोलबाला था। जबकि भाजपा सरकार में गुंडे-माफिया जेल में है या प्रदेश के बाहर है। पश्चिम बंगाल में सनातन धर्म को स्वीकार नहीं किया जा रहा है। यहीं वजह है कि वहां हिंदुओं पर हमले हो रहे है। कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब सपाई पावर में आते है तो दलित महापुरुषों का सम्मान नहीं कर करते है। कहा कि सपा के लोगों ने ही संसद में प्रेमेसनी रिजर्वेशन बिल को फाड़ने का काम किया गया था। इतना ही नहीं सपा राज में ही दलित अधिकारियों का पदोन्नति के बजाय अवनति कर दिया गया था। कहा कि समाजवादी पार्टी कभी दलितों का सम्मान नहीं कर सकती है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा की कथनी एवं करनी को प्रदेश की जनता जानती है। इसलिए समय आने पर उसका जवाब दे देती है।