फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Deployment of cooks to provide breakfast, food

नाश्ता, भोजन उपलब्ध कराने के लिए रसोइयों की तैनाती

Tue, 01 Mar 2022 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Deployment of cooks to provide breakfast, food
बलिया। विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए बूथ बने परिषदीय विद्यालयों के रसोइयों को मतदान कर्मियों के लिए भोजन और नाश्ता तैयार करना होगा। इसके लिए विद्यालय के किचन शेड की सफाई कराने, गैस चूल्हा, खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा रसोइयों को पहचान पत्र के साथ विद्यालय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आदेश बीएसए शिवनारायन सिंह ने दिया है। प्रधानाध्यापकों को इस संबंध में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

जिले में तीन मार्च को विधानसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान होना है। पोलिंग पार्टियां बुधवार को बूथों पर दोपहर से लेकर शाम तक पहुंच जाएंगी। उन्हें उस दिन रात का भोजन, अगले दिन सुबह का नाश्ता व दोपहर का भोजन, संबंधित विद्यालय पर तैनात रसोइयों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। जिले में मतदान के लिए कुल 2825 बूथ एवं 1401 मतदान केंद्र बनाए गएं है। बीएसए शिवनारायन सिंह ने बताया कि बूथ पर नामित मतदान कर्मियों को रात्रि भोजन, सुबह का नाश्ता व दोपहर का भोजन विद्यालयों में तैनात रसोइए तैयार करेंगी। इसके लिए संबंधित प्रधानाध्यापकों को इस संबंध में आवश्यक तैयारी पहले करने का निर्देश पूर्व में ही दिया जा चुका है। मतदान कर्मियों को वहां कोई दिक्कत न हो, इसका विशेष ध्यान दिया जाना है। प्रधानाचार्य विद्यालय स्तर मतदान कर्मियों के भोजन व नाश्ते के प्रबंध के लिए आवश्यक सामग्रियां व रसोइयों की व्यवस्था करेंगे। इसमें किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed