{"_id":"59a6f06d4f1c1b13278b488b","slug":"deo-inspected-the-ponds","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएओ ने की पोखरों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएओ ने की पोखरों की जांच
बलिया ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दुर्जनपुर में ग्रामीणों के शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिलापूर्ति अधिकारी बुधवार को पोखरों की जांच की। जांच होने के दौरान शिकायतकर्ता धीरेंद्र सिंह डब्लू, बरमेश्वर तिवारी, विजय तिवारी, पूर्व प्रधान नथुनी यादव आदि लोगों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में तीन पोखरे ग्राम सभा के है, लेकिन उक्त तीनों पोखरों पर कभी कोई काम व साफ-सफाई नहीं करवाया गया है। जबकि ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार यादव का कहना था कि पुरानी बस्ती व हनुमानगंज सहित दो पोखरों की साफ-सफाई व सुंदरीकरण का कार्य तीन वर्ष पूर्व कराया गया है। शिकायतकर्ता गलत आरोप लगा रहे हैं।
जांच में आए जिलापूर्ति अधिकारी राजीव सिंह ने ग्राम विकास अधिकारी बृजलाल वर्मा को आदेश दिया कि दोनों पोखरों पर किस योजना से क्या कार्य हुए और कितना खर्च हुआ, लिखित रूप से उपलब्ध कराए। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। उनके आदेश पर ही आगे की कार्रवाई होगी।