फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   dengu ke darr se sahmaya aamlogon ko

डेंगू के डर से सहमाया आमलोगों को

Thu, 03 Nov 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 03 Nov 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
dengu ke darr se sahmaya aamlogon ko
मच्‍छर - फोटो : Desk
देश के कई राज्य जानलेवा डेंगू के  कहर से प्रभावित हैं। ऐसे में जनपद में भी डेंगू के पांव पसारने की संभावना देखी जा रही है। जिससे आमजन इस जानलेवा रोग से भयजदा दिख रहे है। हालांकि जिला अस्पताल के ओपीडी में तैनात चिकित्सकों द्वारा डेंगू के किसी केस से इंकार किया जा रहा है। फिर भी डेंगू के बढ़ रहे प्रकोप से निजात पाने के लिए शासन के निर्देश पर प्रत्येक रविवार को भी ओपीडी खोली जा रही है।
विज्ञापन



राधेश्याम कॉलोनी निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मच्छरों के प्रकोप से निजात पाने के लिए नगर पालिका या संचारी टीम द्वारा कोई छिड़काव नहीं किया जा रहा है। काजीपुरा निवासी मो. जियाउद्दीन का कहना है कि पहले मच्छरों से निजात के लिए टीमें नगर से लेकर गांव तक के गलियों  में भ्रमण कर छिड़काव करते थे। लेकिन वर्तमान में ऐसा कहीं दिखने को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


जिससे मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। डेंगू के मरीजों की जांच के लिए जिला अस्पताल में कोई माकूल व्यवस्था नहीं है। हालांकि स्वास्थ्य महकमा इससे इंकार कर रहा है। जिला अस्पताल में तैनात डा. एके स्वर्णकार ने बताया कि ओपीडी में डेंगू वाले मरीज नहीं आ रहे है। बताया कि तेज बुखार होना, उल्टी होना, पूरे शरीर में दर्द होना, जी मचलाना, कमजोरी होना डेंगू का लक्षण माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed