{"_id":"4609a7c8d242183e6edc6d7789c26b88","slug":"demonstration-planned-strategy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनाई धरना प्रदर्शन की रणनीति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनाई धरना प्रदर्शन की रणनीति
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sun, 02 Aug 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के बनरही स्थित रामप्रवेश सिंह इंटर कालेज के प्रांगण में रविवार को माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के तत्वावधान में जनपदीय बैठक का आयोजन किया। इसमें वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय के मद्देनजर दस अगस्त को इलाहाबाद बोर्ड के मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन की रणनीति तय की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वित्तविहीन कर्मचारी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि सरकार के कथनी करनी में अंतर है। पहले वादे करते हैं , फिर उस पर अमल नहीं होते हैं। लेकिन चार वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार इस दिशा में कोई पहल नहीं की। जो सरासर वादाखिलाफ है।
इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि छोटेलाल यादव ने कहा कि इस महंगाई के युग में जहां एक शिक्षक केवल हाजिरी लगाकर हजारों रुपये जनता की गाढ़ी कमाई ले रहे हैं। वहीं ईमानदारी के साथ आठ से दस घंटे तक स्कूल में काम करने वाले शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कुछ भी नसीब नहीं हो रहा है। इसी क्रम में कालेज के प्रधानाचार्य अजय सिंह ने आए आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।