फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   demonstration of cleaners

सफाईकर्मियों का प्रदर्शन

Mon, 19 Jun 2017 11:17 PM IST
ballia
ballia Updated Mon, 19 Jun 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
demonstration of cleaners
सफाई कर्मचारियों के अनशन को सम्बोधित करते वरिष्ठ कर्मचारी नेता बलवन्त कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
बलिया। उप्र ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक सोमवार को विकास भवन के मुख्य गेट पर हुई। जिसमें सफाई कर्मचारियों की नौ सूत्रीय मांग पत्र जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपा गया। वरिष्ठ कर्मचारी नेता बलवंत कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का उत्पीडन किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर हमारी नौ सूत्री मांग कार्यवाही नहीं होगी तो आने वाले दिनों में हम लोग संघर्ष का रास्ता अख्तियार करेंगे।


मांग है कि जनपद में कार्यरत कुछ सफाई कर्मचारियों को अकारण निलंबन कर दिया गया है, उनका निलंबन आदेश तत्काल निरस्त किया जाय। समायोजन के नाम पर किए जा रहे स्थानांतरण के कार्यवाही को तत्काल बंद किया जाय।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों के तमाम लंबित देयकों का भुगतान बजट के बहानाबाजी पर न रोका जाय तथा सभी लंबित भुगतान तत्काल किया जाय। सफाई कर्मचारियों को सफाई कार्य करने के लिए शासन द्वारा अनुमोदित सभी उपकरण तत्काल मुहैया कराया जाय। सभी सफाई कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका पूर्ण की जाय तथा उन्हें सुरक्षित रखने की कार्यवाही की जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई पेंशन योजना के तहत की जा रही कटौती का लेखा-जोखा का विवरण प्रकाशित किया जाय। शासनादेश के अनुसार जिला मुख्यालय व अन्य स्थानों पर संबंद्ध सभी सफाई कर्मचारियों का संबद्धता समाप्त किया जाय। शासनादेश के अनुसार सफाई कर्मचारियों से वही कार्य लिया जाय जो उसके जाब चार्ट में अंकित हो।


सफाई कर्मचारियों का वेतन भुगतान ग्राम प्रधान द्वारा प्रमाणित पेरोल पर किया जाय। बैठक को संबोधित करने वालों अविनाश उपाध्याय, अजय चौबे, जयशंकर प्रजापति, वीरेंद्र प्रसाद आदि रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed