{"_id":"5ef62bb08ebc3e43156ff876","slug":"demonstration-against-increase-in-price-of-petrochemicals-ballia-news-vns5324367154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रो पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ किया अर्द्धनग्न प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रो पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ किया अर्द्धनग्न प्रदर्शन
विज्ञापन
बलिया। पेट्रो पदार्थों के मूल्यों में हो रही लगातार बढ़ोतरी के विरोध में समाजवादियों का विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को सपा के छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने डीजल और पेट्रोल के मूल्य वृद्धि को लेकर कलेक्ट्रेट में अर्धनग्न प्रदर्शन किया और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके उपरांत सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा, जिसमें पेट्रो पदार्थों की मूल्यवृद्धि वापस लेने की मांग की गई है।
इस मौके पर समाजवादी कार्यकर्ता और छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री आशुतोष ओझा ने कहा कि केंद्र सरकार अपने कमीशन के चक्कर में पेट्रोलियम कंपनियों को मनमानी करने की छूट दे रखी है। जिससे लगातार डीजल और पेट्रोल का मूल्य निरंतर बढ़ रहा है। कहा कि सरकार डीजल का भाव बढ़ा कर उससे सभी प्रकार के नुकसान की भरपाई करने की कोशिश कर रही है। उसेक लिए अन्नदाता ही धन्नासेठ है। रोहित चौबे ने कहा कि सरकार के झूठ और फरेब को जनता समझ चुकी है। धनजी यादव ने कहा कि जब किसानों को महंगा खरीदना पड़ेगा तो चुनाव में सरकार क्या जवाब देंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री को भेज गये पत्र में डीजल और पेट्रोल की मूल्यवृद्धि पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की है।छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल यादव ने कहा कि कोरोना के महामारी से हर कोई पीड़ित है। ऐसे में सरकार को ऐसे जरुरत के वस्तुओं पर ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर राहुल सिंह, धनु पांडेय, अजीत पासवान, दिग्विजय पासवान, रंजन कुमार यादव, सुजीत कुमार तिवारी, सोनू यादव, गणेश कुमार यादव, राहुल यादव, अंकित मिश्रा, एहसान अली, राहुल सिंह, सरफराज खां मिटू आदि रहे।