{"_id":"69d7efcc83031a9333030fd1","slug":"demand-was-made-to-build-triple-it-in-the-name-of-mangal-pandey-and-to-give-him-bharat-ratna-ballia-news-c-190-1-bal1001-161439-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मंगल पांडेय के नाम पर ट्रिपल आईटी बनाने और भारत रत्न देने की मांग रखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मंगल पांडेय के नाम पर ट्रिपल आईटी बनाने और भारत रत्न देने की मांग रखी
विज्ञापन
शहीद मंगल पांडेय के शहादत दिवस पर ग्राम नगवां में आयोजित कार्यक्रम में बीएचयू के कुलपति और सांस
बलिया। नगर से सटे नगवा गांव में जन्मे मंगल पांडेय के बलिदान दिवस पर बुधवार को देर शाम विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगाें ने शामिल होकर वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का आयोजन सदर विधायक और प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह संयोजकत्व में किया गया। अमर शहीद के 169वें बलिदान दिवस पर अतिथियों ने उनकी प्रतिमा पर 169 किलो का माला पहनाकर नमन किया। परिवहन मंत्री ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडेय के नाम पर एक ट्रिपल आईटी बनवाने की घोषणा की।
मुख्य अतिथि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति बलिया के जवहीं निवासी प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी व सांसद मनोज तिवारी, कलाकार आर्यन बाबू मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि मंगल पांडेय के जीवन और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। ट्रिपल आईटी को लेकर कुलपति ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि 19 जुलाई 1827 को बलिया के नगवा में जन्मे मंगल पांडेय ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना में रहते हुए अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका था।
विज्ञापन
मंगल पांडेय को भारत रत्न देने की भी मांग परिवहन मंत्री ने की जिस पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मंगल पांडेय जैसे महानायक भारत रत्न से भी ऊपर हैं। अगर उन्हें यह सम्मान नहीं मिलेगा तो फिर किसे मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह वही धरती है जहां से अंग्रेजी शासन की जड़ें हिल गई थीं। बदलापुर के विधायक रमेश मिश्रा, राबर्ट्सगंज से भूपेश चौबे व बांदा के विधायक प्रकाश द्विवेदी ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की प्रशंसा की। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
अमर शहीद के इस कार्यक्रम को अगले वर्ष और भी भव्य रूप दिया जाएगा। मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान दर्जनों पूर्व सैनिकों व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों को अंगवस्त्रम व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, सुनीता श्रीवास्तव, सोनी तिवारी, पूना सिंह, मृत्युंजय तिवारी, विवेक पाठक, रामनारायण बिंद, अंजनी पांडेय, दीपक पासवान आदि मौजूद रहे।