फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Demand to remove liquor shop from near the temple

Ballia News: मंदिर के पास से शराब की दुकान हटाने की मांग, मुस्लिम सुमदाय के लोगों ने दिया धरना

Sun, 13 Apr 2025 06:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 13 Apr 2025 06:42 PM IST
सार

हनुमान मंदिर के समीप शराब की दुकान का विरोध मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया। इस दौरान इन्होंने प्रदर्शन कर ठेका बंद करने की मांग की।
 

विज्ञापन
Demand to remove liquor shop from near the temple
शराब की दुकान का विरोध करते मुस्लिम बंधु - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शहर के कासिम बाजार स्थित हनुमान मंदिर के समीप संचालित शराब की दुकान को अन्यत्र स्थांतरित कराने की मांग को लेकर रविवार को मुस्लिम बिरादरी के लोगों ने भी मोर्चा खोल दिया है और धरना दिया। इस दौरान समुदाय के लोगों ने कहा कि कहा कि धर्म किसी का हो हम अपमान नहीं सहेंगे। हम मुसलमान है, लेकिन इस मंदिर के निर्माण से लेकर अब तक हुए हर आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है।

विज्ञापन


कहा कि हनुमान मंदिर पर काला कपड़ा देख मन बहुत दुखी है। शासन और प्रशासन से मांग किया कि शहर के कासिम बाजार रोड पर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के बगल से शराब की दुकान हटाई जाएं।इसके पहले बीते एक अप्रैल से सागर सिंह राहुल के नेतृत्व में मोहल्लावासी शराब की दुकान को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर आंदोलन चला रहे है।
विज्ञापन


हालांकि बीच में कुछ दिन के लिए आंदोलन को प्रशासन की ओर से कार्रवाई के आश्वासन पर रोका गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार से आंदोलन पुन: प्रारंभ हो गया है। शनिवार को मोहल्लावासियों ने क़ासिम बाजार रोड पर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर जिला प्रशासन की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रविवार को मंदिर का सम्मान बचाओं, शराब की दुकान हटाओं के समर्थन में मुस्लिम समाज के लोग आंदोलनकारियों के समर्थन में उतर गए और धरना देते हुए शराब की दुकान हटाने और मंदिर में पूजन पाठन चालू करने के लिए दुआख्वानी की। शराब दुकान के विरोध में एक तरफ पंचमुखी हनुमान मंदिर पर ताला लगाकर मंदिर को काले कपड़े से ढक दिया गया। साथ ही पूजा-पाठ भी मंदिर में बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed