फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Demand to give PhD degree to OP Rajbhar from the government

Ballia:सरकार से ओपी राजभर को पीएचडी की डिग्री देने की मांग, सपा सांसद सनातन पाण्डेय ने साधा निशाना

Mon, 30 Dec 2024 06:55 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 30 Dec 2024 06:55 PM IST
सार

यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने हनुमान जी की जाति बताकर राजनीति को हवा दे दी है। अब सपा सांसद सनातन पाण्डेय ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और कहा कि सरकार उन्हें पीएचडी की डिग्री दे इसके साथ ही सरकार को उन्हें सम्मान देना चाहिए।

विज्ञापन
Demand to give PhD degree to OP Rajbhar from the government
सपा सांसद सनातन पांडेय - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बलिया लोकसभा के सपा सांसद सनातन पांडेय ने हनुमान जी को राजभर जाति के बताने वाले प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर कटाक्ष किया है। कहा कि सरकार को ऐसे मंत्री का पीएचडी की डिग्री देनी चाहिए। सांसद ने कहा कि बलिया की धरती रसड़ा में इस तरह का उन्होंने बयान दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने हनुमान जी पूरा जीवन शोध करने के बाद यह बात कहीं हैं। ऐसे में उनको सरकार की तरफ से उपाधि देनी चाहिए। सांसद ने कहा कि जीवन भर हनुमान जी पर शोध करने के बाद राजभर जाति के बताने वाले मंत्री को प्रदेश व केंद्र की सरकार की तरफ से सम्मानित करना चाहिए।
विज्ञापन


निश्चय ही उन्होंने शोध करने के बाद ही यह बात कहीं होगी। सांसद ने कहा कि किसी के शोध को चुनौती नहीं दी जा सकती। यह नियम के खिलाफ है। उन्होंने सरकार से हनुमान जी को राजभर जाति के बताने वाले मंत्री को सम्मानित करने की मांग भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed