फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Demand to develop Dah Taal along the lines of Surha Taal

Ballia News: सुरहा ताल की तर्ज पर दह ताल को विकसित करने की मांग

Fri, 12 Jun 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Demand to develop Dah Taal along the lines of Surha Taal
रेवती क्षेत्र ​स्थित दहताल। संवाद - फोटो : 1
बलिया। जिले की महत्वपूर्ण आर्द्रभूमि (वेटलैंड) दह ताल (मुडियारी दहताल) को सुरहा ताल की तर्ज पर संरक्षित कर भविष्य में रामसर साइट के रूप में स्थापित करने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन

विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश अभियान के प्रभारी और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है। बांसडीह और मनियर तहसील के बीच करीब 287.69 हेक्टेयर में फैला यह जलाशय जैव विविधता, मत्स्य पालन और स्थानीय जनजीवन का बड़ा आधार है। रिपोर्ट में दह ताल का वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराने, इसे राज्य स्तरीय महत्वपूर्ण आर्द्रभूमि घोषित करने और इको-टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग की गई है। यहां जल पर्यटन, नौकायन, बर्ड वॉचिंग के साथ-साथ मोती उत्पादन और मखाना खेती की संभावनाओं को बढ़ावा देने का सुझाव दिया गया है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन

पद्मपुराण में भी इस क्षेत्र का पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व मिलता है। इस अध्ययन दल में सेवानिवृत्त आईएफएम ज्ञान प्रकाश सिंह, प्रो. प्रेम नारायण सिंह, वैज्ञानिक डॉ. संजीत कुमार और सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता अरविंद सिंह शामिल थे। विशेषज्ञों का मानना है कि इस पहल से दह ताल पूर्वांचल का प्रमुख पर्यटन केंद्र बन सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed