फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Demand letter handed over to farmers DM for various demands

विभिन्न मांगों को लेकर किसानों डीएम को सौंपा मांग पत्र

Wed, 02 Dec 2020 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Demand letter handed over to farmers DM for various demands
बलिया। पूर्वांचल किसान मोर्चा के सदस्यों ने बुधवार को जिलाधिकारी को संबोधित मांग पत्र उनके प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग पत्र में कहा है कि साधन सहकारी समिति चौरा कथरिया या उप कृषि मंडी कथरिया को तत्काल चालू कराया जाए। पांच हजार एकड़ क्षेत्र में धान की पैदावार होने के बाद भी धान क्रय अब तक नहीं खोला गया। साथ ही दुबहर, सुरही, एकौनी में क्रय केंद्र तत्काल खोला जाए।
विज्ञापन

चितबड़ागांव मंडी की खरीद बढ़ाने के साथ ही बलिया कृषि मंडी में प्रतिदिन दो हजार क्विंटल धान की खरीदारी किया जाए। केंद्र प्रभारी द्वारा किसानों का शोषण बंद किया जाए। अन्यथा की स्थिति में मोर्चा के सदस्य जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेंगे। इस मौके पर कमलदेव सिंह, तेजनारायण, अखिलेश सिंह, अमर नाथ सिंह, अनिल कुमार राय, विजयशंकर सिंह, सुरेंद्र सिंह, कमलाकांत सिंह, डॉ. शिवनारायण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed