{"_id":"60d8b3aa8ebc3ed78077f35d","slug":"delta-plus-variant-not-found-in-any-patient-till-now-ballia-news-vns597298737","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक किसी मरीज में नहीं मिला डेल्टा प्लस वैरिएंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक किसी मरीज में नहीं मिला डेल्टा प्लस वैरिएंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काफी हद तक काबू में होने से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन उसका दूसरा रूप वेरिएंट ‘डेल्टा प्लस’ को लेकर नागरिकों में एक बार फिर दहशत की स्थिति दिख रही है। फिलहाल जनपद में इस वैरिएंट का कोई मरीज नहीं मिला है, लेकिन दूसरे राज्यों से यूपी और जनपद में आने वाले लोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता जरूर बढ़ गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने वैरिएंट डेल्टा प्लस की प्रभावी रोकथाम के लिए तैयारियों के संर्दभ में एडवाइजरी जारी कर दी है। स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि विभिन्न राज्यों में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ‘डेल्टा प्लस’ प्रसारित हो रहा है। इससे संक्रमण तेजी से बढ़ता है और संक्रमित व्यक्ति के फेफड़ों को वायरस ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। इसलिए वायरस के इस नए वेरिएंट की रोकथाम व नियंत्रण के लिए जारी गतिविधियों को और सृदृढ़ किया जाए। इसे देख एक बार फिर रेलवे स्टेशन, रोडवेज परिसर समेत अस्पतालों पर कोविड जांच तेज कर दी गई है। ताकि कोविड-19 व अन्य संक्रमणों से होने वाले लक्षण-बीमारी वाले व्यक्तियों की पहचान समय पर की जा सके।
एसीएमओ डा. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि वेरिएंट डेल्टा प्लस कोविड का दूसरा स्वरूप है जो महानगरों में तेजी से फैल रहा है। इसके रोकथाम के लिए गैर प्रांतों से आने वाले व्यक्तियों की रेलवे स्टेशन, रोडवेज स्टेशन समेत सभी अस्पतालों में कोविड की जांच व्यापक स्तर पर की जा रही है। वर्तमान में जनपद में वेरिएंट डेल्टा प्लस के एक भी मरीज नहीं मिले हैं। अगर कोई मिलता है तो उसे तत्काल आइसोलेट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
--------------------