फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Decided to stop OPD till security is available

सुरक्षा मिलने तक ओपीडी बंद करने का लिया निर्णय

Fri, 21 Feb 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Decided to stop OPD till security is available
बेल्थरारोड। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पर बृहस्पतिवार को अपराह्न इलाज को लेकर चिकित्सक और मरीज पत्नी के पति के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। देर शाम चिकित्सकों ने आपात बैठक कर अस्पताल के अंदर अराजक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था मिलने तक ओपीडी बंद रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बृहस्पतिवार को अपराह्न महिला चिकित्सक डॉ पूजा सिंह गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही थीं कि इस बीच उभाव थाना क्षेत्र के पलिया निवासी शैलेंद्र सिंह अपनी पत्नी को दिखाने को लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान चिकित्सक और मरीज के पति बीच इलाज को लेकर नोकझोंक होने लगी। इससे अस्पताल पर हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस स्थिति से आजिज चिकित्सक ने ओपीडी छोड़ दिया। चिकित्सक ने इसकी लिखित सूचना अस्पताल अधीक्षक को दी। प्रकरण की गंभीरता के मद्देनजर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को तहरीर देकर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। उधर, चिकित्सकों ने आपात बैठक कर घटना की निंदा करते हुए अस्पताल में चिकित्सकों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया होने तक ओपीडी बंद रखने का एलान किया है। उभाव थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। उधर मरीज के परिजन ने बताया कि चिकित्सक जांच कराने के प्रकरण को लेकर भड़क गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed