फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dead body of youth found near railway track

रेलवे ट्रैक के समीप मिला युवक का शव

Tue, 28 Dec 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found near railway track
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के सामने मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक के समीप पत्थर के बोल्डर के नीचे दबा हुआ एक युवक का शव खून से लथपथ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वही घटना स्थल का बांसडीह सीओ प्रीति त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। मृतक की पहचान दुबहड़ थाना क्षेत्र के अगरौली निवासी नवनीत दूबे (22) पुत्र संजय दुबे के रूप में की गई। युवक के हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मंगलवार को खेत में किसान खेती करने गए थे। इसी बीच रेलवे ट्रैक के समीप एक युवक का शव बोल्डर के नीचे दबा देखा। यह खबर क्षेत्र में फैल गई और थोड़े ही देर में काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी बीच ग्राम प्रधान नवनीत यादव की सूचना पर बांसडीह सीओ सहित बांसडीहरोड पुलिस पहुंच गई। इसके बाद युवक के हाथ पर नवनीत दूबे और मोबाइल नंबर गोदा गया था। जसिके मोबाइल नंबर पर पुलिस ने फोनकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक की पहचान नवनीत दूबे के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने बताया कि युवक बोल्डर के नीचे दबा था और लहुलूहान था। जिससे हत्या की आशंका हो रही है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहना उचित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed