फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   dead body of young man found hanging

Ballia News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Mon, 02 Mar 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
dead body of young man found hanging
बैरिया थाना क्षेत्र के बकुल्हा गाॅव निवासी मृतक राजकुमार यादव। फाइल फोटो,परिजन
जयप्रकाशनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के बकुल्हा गांव में शनिवार की रात करीब दस बजे राजकुमार यादव (26) ने कमरे में लगे रोशनदान के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जानकारी होते ही पुलिस को सूचना दी। चांददीयर चौकी प्रभारी श्याम प्रकाश मिश्रा ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बकुल्हा गांव निवासी राजकुमार यादव (26) गांव से बाहर नौकरी करता था। होली मनाने के लिए एक सप्ताह पहले घर आया था। क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी ने बताया कि राजकुमार की पत्नी पुतुल देवी के अनुसार शनिवार की रात वह शराब की नशे में धुत होकर करीब नौ बजे घर आया। अपने पुत्र यश को मारने लगा। इसका विरोध किया। कहासुनी के बाद वह अपने कमरे में सोने गया और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद मैं पहुंची तो दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। कोई उत्तर नहीं मिलने पर परिजनों को जानकारी दी। अंदर झांंकने पर रोशनदान में कपड़े के फंदे से राजकुमारी लटके दिखे।
विज्ञापन

राजकुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पत्नी पुतुल देवी, पुत्री रानी कुमारी (4), पुत्र यश कुमार (3) हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed