फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dead body of young man found at some distance from home

Ballia News: घर से कुछ दूरी पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Thu, 01 Jun 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found at some distance from home
रेवती। थाना क्षेत्र अंतर्गत हड़िहाकला के छतीसा गांव में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर फॉरेंसिक और सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के हड़िहांकला ग्राम सभा के छतिसा गांव में बुधवार की सुबह 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मार्ग के किनारे खेत में पड़ा मिला। सुबह नौ बजे शव को देखने के बाद भीड़ जुटने लगी। पहचान संतोष यादव पुत्र किसुन यादव निवासी छतीसा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपस्थित लोगों के अनुसार संतोष मंगलवार की रात आठ बजे घर से निकाला था। वह गांव के समीप आए एक बरात के नाच को देखने गया। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सुबह के समय उसके शव के पड़े होने की सूचना मिली। संतोष के भाई बब्लू यादव ने बताया कि नाच देखने गए मेरे भाई की हत्या की गई है। उनकी कमर के निचले हिस्से, गर्दन तथा सिर पर चोटें थीं। उनका शव हाफ पैंट में खेत में पड़ा था। इस बीच फॉरेंसिक तथा सर्विलांस की टीम भी पहुंच कर जांच में जुट गई।
विज्ञापन

शव की सूचना के बाद मृतक के परिजनों में चीख पुकार मच गई। पत्नी रीना, मां ललिता देवी का रोते रोते बुरा हाल था। संतोष चार भाइयों में सबसे बडा़ था। मृतक मजदूर का काम किया करता था। उसको एक पुत्र और एक पुत्री है। पिता किसुन यादव की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हिरासत में
रेवती। शव की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी राज करन नय्यर ने मौका मुआयना किया। बारीकी से जांच पड़ताल की। रेवती के प्रभारी निरीक्षक से पूछताछ के बाद मृतक के घर पहुंचे। भाई बब्लू यादव से भी पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक रेवती हरेंद्र सिंह को दिशा निर्देश दिए। एसपी ने ने बताया कि परिवार से मिली जानारी के अनुसार दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद मौत के कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed