{"_id":"5ec154f88ebc3e9088556c63","slug":"dead-body-of-two-young-men-one-drowned-in-river-ganga-and-saryu-ballia-news-vns5253811167","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा व सरयू में एक-एक डूबे, एक की मौत, एक की छानंबीन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा व सरयू में एक-एक डूबे, एक की मौत, एक की छानंबीन जारी
विज्ञापन
बलिया/बैरिया। बलिया कोतवाली क्षेत्र के कीनाराम गंगा घाट और बैरिया क्षेत्र के मकड़ी टोला स्थित सरयू नदी में रविवार को दो युवक डूब गए।
गंगा में डूबे युवक को निकाला गया जिसे मृत घोषित कर दिया गया जबकि सरयू नदी के छाड़न में डूबे युवक की गोताखोर तलाश कर रहे हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कीनाराम बाबा गंगा घाट पर नहाते समय डूबने से दीपक (19) पुत्र भरत की मौत हो गई। दीपक अपने साथियों के साथ रविवार की सुबह कीनाराम गंगा घाट पर स्नान करने गया था। वहां स्नान करते समय वह डूबने लगा तो उसके साथियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। आसपास के लोगों ने दीपक को गंगा नदी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक बलिया रेलवे स्टेशन के पास का निवासी था।
उधर, रविवार को रेवती थाना क्षेत्र के शिवाल मठिया निवासी जितेंद्र यादव (25) पुत्र सुभाष यादव सरयू नदी के उस पार खेत जोतवाने के लिए डीजल लेकर सरयू नदी का छाड़न पार कर रहा था कि बीच में गहरे पानी में डूब गया। पुलिस के गोताखोर जितेंद्र की तलाश कर रहे हैं लेकिन उसका पता नहीं चला। शिवाल ग्राम पंचायत के मकड़ीटोला स्थित सरयू नदी में शनिवार तक पानी काफी कम था जिसे लोग पार कर लिया करते थे लेकिन रविवार को अचानक पानी बढ़ गया। रविवार को जितेंद्र खेत जोतवाने के लिए डीजल लेकर नदी पार कर रहा था, तभी गहरे पानी में चला गया और डूब गया।