फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Daughter-in-law's unit can be easily increased in the ration card

Ballia News: राशन कार्ड में आसानी से बढ़ सकेगी बहू की यूनिट

Fri, 02 Jan 2026 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law's unit can be easily increased in the ration card
बैरिया। कन्या के विवाह बाद ससुराल के राशन कार्ड में यूनिट वृद्धि की प्रक्रिया आसान हो गई है। पहले की तरह अब बहू के नाम की यूनिट बढ़वाने के लिए दौड़ भाग नहीं करनी होगी। यूनिट वृद्धि के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की जांच के बाद ससुराल पक्ष के राशनकार्ड में महिला की यूनिट बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन

शासन स्तर से जारी निर्देश के अनुसार इस व्यवस्था को जनपद में 28 दिसंबर से शुरू किया गया है। महिला के ससुराल के राशन कार्ड में यूनिट स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अगर ससुराल पक्ष का राशन कार्ड नहीं है तो पहले परिवार की पात्रता का आकलन किया जाएगा। पात्र पाए जाने पर राशन कार्ड बनाया जाएगा, फिर आवेदक महिला की यूनिट स्थानांतरित की जाएगी। यूनिट स्थानांतरण आवेदन करने वाली महिला का नाम मायका पक्ष के राशनकार्ड में होना आवश्यक है, तभी इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा। पूर्ति निरीक्षक इंद्रेश तिवारी ने बताया कि प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद से मिले निर्देश के क्रम में राशनकार्ड यूनिट स्थानांतरण की प्रक्रिया 28 दिसंबर से ऑनलाइन कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed