फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Data gathering of teenagers, vaccine will be taken from January 3

किशोरों का जुटा रहे डाटा, तीन जनवरी से लगेगा टीका

Thu, 30 Dec 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Data gathering of teenagers, vaccine will be taken from January 3
बलिया। ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरे को देखते हुए 15 से 18 साल तक के किशोरों को कोरोना का टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने जहां शिक्षा विभाग से डाटा मांगा है वहीं आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में सर्वे करने की जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्र सरकार के द्वारा 15 से 18 साल तक के किशोरों को कोरोना का टीका लगाने की हरी झंडी दे दी है। 3 जनवरी से किशोरों को टीका लगाने की योजना है। इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद एवं महाविद्यालयों में शिक्षारत इस आयु वर्ग के बच्चों का डाटा विभागीय अधिकारियों से मांगा जा रहा है। इसी के साथ ही स्कूल न जाने वाले इस आयु वर्ग के बच्चों का डाटा भी संग्रहित किया जाएगा। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी इस आयु वर्ग के बच्चों का डाटा संग्रहित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे समय से डाटा संग्रहित हो सके।
विज्ञापन

----
ओमिक्रॉन के खतरे को देख शिक्षा विभाग अलर्ट
बलिया। ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते खतरे से तीसरी लहर आने की आशंका को देखते हुए शिक्षा विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने बच्चों को खतरे से बचाने के लिए अभी से कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। अब माध्यमिक स्कूलों में बच्चों को बुलाने के लिए अभिभावक की सहमति अनिवार्य कर दी गई है। देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट तेजी से पैर पसारता जा रहा है। अब तक 19 राज्यों में इस वैरिएंट के मामले सामने आ चुके है आर देश भर में करीब 900 लोग इस वैरिएंट की चपेट में आ चुके है। तेजी से इस वैरिएंट के हो रहे फैलाव को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। नई गाइडलाइन के अनुसार अब बच्चों को स्कूलों में बुलाने के लिए अभिभावकों की सहमति लेनी होगी। इसके साथ ही ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन भी करना होगा ताकि जो बच्चे स्कूल न आएं उनको शिक्षा प्रभावित न हो।
विज्ञापन

-----
ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग से मिले निर्देशों के बाद सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए है। बच्चों के अभिभावकों से सहमति ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ.ब्रजेश मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक, बलिया
-----
किशोरों को कोरोना का टीका लगाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। डाटा संग्रहित कराया जा रहा है। स्कूलों से डाटा मांगा गया है। वहीं आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डॉ. अजय कुमार तिवारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, बलिया।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed