फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cylinder Blast Everything Reduced to Ashes Just One Month Before Wedding Teenage Girl Suffers Burns

UP: सिलिंडर ब्लास्ट...शादी के एक महीने पहले सबकुछ जलकर खाक, किशोरी झुलसी; 10 रिहायशी झोपड़ियां बर्बाद

Sat, 21 Mar 2026 07:29 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 21 Mar 2026 07:29 PM IST
सार

Ballia News: आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग माैके पर पहुंच गए। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन सबकुछ खत्म हाे चुका था। लड़की की शादी के लिए रखे नगदी, आभूषण व गृहस्थी के सामान जल चुके थे।

विज्ञापन
Cylinder Blast Everything Reduced to Ashes Just One Month Before Wedding Teenage Girl Suffers Burns
शादी का सामान जल जाने के बाद गमगीन बैठा परिवार। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: सदर कोतवाली थाना अंतर्गत शिवपुर दियर नंबर पांडेय डेरा गांव में बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग में 10 रिहायशी झोपड़ियां व नगदी, आभूषण व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान 13 वर्षीय किशोरी झुलस गई। झोपड़ी के अंदर रखे दो गैस सिलिंडर ब्लास्ट हो गए। ब्लास्ट की तेज आवाज से लोग भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड के जवानों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


जोगिंदर गोंड के परिजन रात में खाना खाकर सोने चले गए। उसी दौरान उनकी झोपड़ी से धुआं और आग की लपटें निकलना शुरू हो गया। घर के लोग किसी तरह से बाहर निकल कर शोर मचाने लगे। किसी को कुछ समझ में आता तब तक आग से झोपड़ी धू धू कर जलने लगी, आसपास की झोपड़ी में भी आग फैल गई। झोपड़ी में रखे रसोई गैस के दो सिलिंडर ब्लास्ट हो गए। 
विज्ञापन


ब्लास्ट इतना तेज था कि आसपास की जमीन थर्रा गई। आग आसपास के झोपड़ी और खेत की फसलों की तरफ फैलने लगी। रामायण गोंड, वीरेंद्र गोंड, भरत गोंड, संतोष गोंड, वकील पासवान, पुष्पा देवी और दंगल पासवान की झोपड़ी जलकर राख हो गई। झोपड़ी में सो रही जोगिंदर गोंड की 13 वर्षीय पुत्री अंबिका आग में झुलस गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने किसी तरह बाहर निकाल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के लिए चिकित्सक ने भर्ती किया। ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए सबमर्सिबल से पानी की व्यवस्था कर आग पर काबू पाने का प्रयास में लगे रहे तब तक दमकल की गाड़ी पहुंच गई। घंटों मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग को बुझाने में सफल रहे। तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो चुका था।

बेटी की शादी को रखे नगदी व कीमती सामान जलकर राख
जोगिंदर गोंड की बेटी की शादी अप्रैल माह में थी, शादी की तैयारी में परिवार लगा था। घर में शादी के आभूषण, नगदी व कीमती सामान रखे हुए थे। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल रहा। जोगिंदर ने कहा कि बेटी की शादी के लिए डेढ़ लाख रुपया व सामान रखा था। कुछ दिन पूर्व आभूषण बनवा कर रखा था। सबकुछ जलकर राख हो गया। 

अगलगी से वकील पासवान की झोपड़ी में बंधी बकरी जल कर खत्म हो गई। शिवपुर दियर पुलिस चौकी प्रभारी शिवचंद यादव मौके पर पहुंच कर पीड़ित लोगों की मदद करने और आग को नियंत्रित करने की व्यवस्था में लग रहे। 

प्रधान संजय यादव, लेखपाल अवनीश पांडेय मौके पर पहुंचकर लोगों में तिरपाल सहित अन्य उपयोगी वस्तुओं की व्यवस्था की। आग से रिहायशी झोपड़ियों के जल जाने से परिवार के छोटे-छोटे बच्चे और औरतों को खुले में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। गांव के लोग और रिश्तेदार सहित समाजसेवी लोग भोजन व अन्य मदद करने के लिए आगे आते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed