फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cyclist student dies after being hit by e-rickshaw

Ballia News: ई-रिक्शा की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत

Wed, 12 Aug 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Cyclist student dies after being hit by e-rickshaw
सड़क हादसे मृतक मिढ्ढा गांव निवासी अर्पित कुमार पांडेय। फाइल फोटो परिजन - फोटो : Archive
फेफना। बलिया-गड़वार मार्ग पर मिड्ढा गांव के गोरथाना पोखरा गेट के सामने मंगलवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रहे कक्षा छह के छात्र अर्पित कुमार पांडेय (11) की ई-रिक्शा की टक्कर से मौत हो गई। सड़क पार करते समय अर्पित दो ई-रिक्शा के बीच फंस गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने दोनों ई-रिक्शा चालकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अभी तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन


फेफना थाना के मिड्ढा गांव निवासी सुनील पांडेय का पुत्र अर्पित प्रतिदिन की तरह साइकिल से दिल्ली पब्लिक स्कूल पढ़ने जा रहा था। गोरथाना पोखरा गेट के सामने वह सड़क पार करने लगा। इसी दौरान शहर की ओर जा रहे ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी। उसी समय सामने से दूसरा ई-रिक्शा भी आ रहा था। दोनों ई-रिक्शा के बीच फंसने से अर्पित गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल छात्र को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां प्रियंका पांडेय समेत परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन

तीन माह पूर्व ब्रह्माईंन से आया मिड्ढा

अर्पित के बाबा दीनानाथ पांडेय का पूरा परिवार ससुराल ब्रह्माइन में नवरसा पर रहते थे। बच्चों की पढ़ाई के लिए बड़े पुत्र सुनील पांडेय करीब तीन माह पहले पैतृक गांव मिड्ढा आकर रहने लगे थे। सुनील की दो संतानों में अर्पित बड़ा था, जबकि सात वर्षीय अयांस पांडेय छोटा है। फेफना थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। दोनों ई-रिक्शा और चालकों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर कुछ सेकंड की सावधानी जिंदगी बचा सकती


- सड़क पार करने से पहले दाएं-बाएं-दाएं देखकर ही आगे बढ़ें।

-साइकिल चलाते समय हमेशा सड़क की बाईं ओर चलें।

- चौराहे, मोड़ या वाहन के पीछे से अचानक सड़क पर न निकलें।

- साइकिल चलाते समय मोबाइल फोन या ईयरफोन का इस्तेमाल न करें।

- स्कूल के गेट के सामने सड़क पर अचानक दौड़कर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed