फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cycle journey reached after covering 202 days for environmental protection

Ballia News: पर्यावरण संरक्षण के लिए 202 दिनों की राह तय कर पहुंची साइकिल यात्रा

Tue, 25 Apr 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cycle journey reached after covering 202 days for environmental protection
बलिया। ग्रीन इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण जन जागरण अभियान के नाम से जनमानस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए इटावा के रहने वाले रॉबिन सिंह की ओर से देश के प्रत्येक जिले से होते हुए साइकिल यात्रा की जा रही है। यह साइकिल यात्रा 6 अक्टूबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से प्रारंभ हुई थी। केरल, कर्नाटका, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, त्रिपुरा, मेघालय, बिहार से होते हुए 14408 किलोमीटर की यात्रा कर 202 दिनों बाद सोमवार रात्रि बलिया पहुंची।
विज्ञापन


रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को सुबह साढ़े पांच बजे टाउन हॉल पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला संघचालक डॉ. विनोद सिंह, सह नगर संघचालक परमेश्वरनश्री ने रॉबिन सिंह का स्वागत किया। जिला कार्यवाह हरनाम सिंह, जिला संयोजक कुटुंब प्रबोधन रामकुमार तिवारी, जिला प्रचार प्रमुख मारुति नन्दन, नगर प्रचारक विशाल, अक्षय ठाकुर, प्रभात, विनय सिंह ने रॉबिन सिंह को उद्देश्य की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। रॉबिन सिंह भृगुजी के मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन

शाखा कार्यवाह राजेश महाजन के नेतृत्व में संघ के कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने यात्रा का फूल माला से स्वागत किया। यहां से रसड़ा होते हुए मऊ के लिए साइकिल यात्रा को विदा किया गया।साइकिल यात्रा का अब उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड, हिमांचल, जम्मू होते हुए अन्य सभी राज्यों के बचे हुए जिलों में 700 दिनों के भीतर पहुंचने का लक्ष्य है। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में इस यात्रा का विराम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉबिन सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण जन-जागरण अभियान इस यात्रा का नाम है ।ग्रीन इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत यह यात्रा की जा रही है। इसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना, विशेषकर युवाओं को इस ओर ध्यान लाना है। किसी भी देश के युवा किसी भी स्थिति परिस्थिति को बदलने के लिए सक्षम होते हैं। पूरे देश के अंदर जितनी ज्यादा हरियाली होगी, पौधरोपण होगा, प्लास्टिक का प्रयोग कम होगा, उतनी ज्यादा जागरूकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed