फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cyber police station opened in the district, relief victims

Ballia News: जिले में खुला साइबर थाना, ठगी के शिकार लोगों को राहत

Sat, 02 Mar 2024 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Cyber police station opened in the district, relief victims
बलिया। साइबर अपराधों का शिकार होने वाले लोगों को अब रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। पुलिस लाइन में स्थित साइबर सेल को अब साइबर थाने का दर्जा मिल गया है। सीएम योगी आदित्यमाथ ने लखनऊ से वर्चुअल के माध्यम से उद्घाटन किया। पांच लाख रुपये से ज्यादा के धोखधड़ी के मामले साइबर थाने में दर्ज होगा। इसमें भी 90 दिन के अंदर विवेचना पूरी करनी होगी। पांच लाख रुपये से कम के साइबर ठगी के मामलों को सभी थानों में लोकार्पित की गई साइबर सिक्योरिटी सेल में दर्ज किया जाएगा। पीड़ित लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में साइबर थाना निर्माण के लिए पुलिस क्लब के बगल में भूमि चिन्हित है। निर्माण के बाद हाईटेक संसाधन मौजूद होंगे। साइबर थाना होने के बाद सोशल साइट को हैक कर शोषण करने और धोखधड़ी कर बैंक खाते से पैसा निकालने वाले के खिलाफ पुलिस तत्परता दिखलाते हुए पैसा वापस करने के साथ अपराधियों पर नकेल कसेगी।
विज्ञापन


केस - 1

सदर कोतवाली के भृगु मन्दिर निवासी एक व्यापारी जनवरी में आन लाइन ठगों के लालच में फंस कर पैसा तीन गुना करने के चक्कर में तीन लाख रुपया गंवा चुका। खाते से पैसा कटने के बाद पैसा तीन गुना न होने पर पुलिस को शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन



केस -2

उभांव थाना के तुर्तीपार निवासी छट्ठू यादव को अक्टूबर में आए फोन काल से पासपोर्ट भेजने के नाम पर लिंक भेजकर खाते से 53000 हजार रुपए निकाल लिया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस थाना व बैंक में की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।



साइबर ठगी से इस तरह से करें बचाव

फेसबुक, ट्विटर आईडी का पासवर्ड स्ट्रांग रखें, सरल पासवर्ड न रखें। कोई रुपयों की मांग करता है, तो पहले जांच लें या मैसेज करने वाले से फोन पर संपर्क करें। बैंक कर्मचारी कभी भी फोन पर डिटेल्स नहीं मांगते हैं। साइबर ठगी होने पर 24 घंटे के अंदर इसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर क्राइम पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।


एक नजर आंकड़ों पर

2021 - 21.50 लाख रुपये
2022 - 28.72 लाख रुपये
2023 - 29.68 लाख रुपये
बैंक में होल्ड - 81 लाख रुपये
बदलते दौर में अपराधी हाईटेक हो गए हैं। लोगों को लालच दे उनके खाते से मेहनत की कमाई गायब कर दे रहे हैं। जिले में साइबर थाना व साइबर हेल्प डेस्क खुलने से साइबर क्राइम से पीड़ितों की तत्काल सुनवाई होगी। जिससे पैसा वापस हो जाएगा। - अनिल कुमार झा, एएसपी / नोडल साइबर क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed