{"_id":"61df17e36874a079c01d3abb","slug":"cyber-cell-eyes-on-virtual-election-battle-ballia-news-vns6332212178","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चुअल चुनावी जंग पर साइबर सेल की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चुअल चुनावी जंग पर साइबर सेल की नजर
विज्ञापन
बलिया। कोविड संक्रमण के खतरे के बीच इस बार के चुनावी माहौल बिगाड़ने वालों पर साइबर सेल नजर रखेगी। चुनावी समर में सोशल मीडिया का प्लेटफॉर्म बेहद अहम होने जा रहा है। ऐसे में राजनीतिक दलों की जोर आजमाइश के बीच वर्चुअल चुनावी जंग होनी तय है। इसी को देखते हुए पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। जल्द ही सोशल मीडिया टीम का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही साइबर सेल को भी पूरी तरह मुस्तैद कर दिया गया है।
अफसरों का कहना है कि सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी की जा रही है। चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर निगाह रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। अफसरों का कहना है कि चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर भी जुबानी जंग शुरू हो गई है। ऐसे में फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर होने वाली गतिविधियों की कड़ी निगरानी बेहद जरूरी है। सोशल मीडिया की थोड़ी सी चूक माहौल बिगाड़ सकती है। इसलिए चुनाव के दौरान सोशल मीडिया सोशल मीडिया पर प्रत्येक पोस्ट, निगाह रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। अफसरों का कहना है कि सघन निगरानी के लिए सोशल मीडिया टीम का जल्द ही भी विस्तार किया जाएगा। इसमें और पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। विशेष रूप से डिजिटल मीडिया के उपयोग में दक्ष पुलिसकर्मियों को इसमें तैनात किया जाएगा। वहीं एएसपी विजय त्रिपाठी का कहना है कि इस बार के चुनाव में सोशल मीडिया बेहद अहम है, ऐसे में पुलिस की नजर इस पर भी है। सोशल मीडिया और साइबर सेल की टीम को अलर्ट कर दिया गया है।
----
माहौल बिगाड़ने वालों पर नजर रखेगी साइबर सेल
चुनाव के दौरान आपत्तिजनक ट्वीट, पोस्ट या मैसेज के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर साइबर सेल नजर रखेगी। अफसरों का कहना है कि टीम को अलर्ट कर दिया गया है और चुनाव के मद्दनेजर जल्द ही इस टीम का भी विस्तार किया जाएगा। साथ ही संसाधन भी बढ़ाए जाएंगे। फिलहाल मौजूदा टीम को निर्देशित किया गया है कि वह जनपद से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट या ट्वीट पर विशेष नजर रखें और इस संबंध में तुरंत ही अफसरों को सूचित करें।
विज्ञापन
-----
सोशल मीडिया पर सोच समझकर करें टिप्पणी
बलिया। विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। सुरक्षा की जिम्मेदारी के साथ-साथ पुलिस सोशल मीडिया पर की जाने वाली टिप्पणियों पर भी नजर रख रही है। एसपी ने सोशल मीडिया की निगरानी के लिए साइबर, सर्विलांस व सोशल मीडिया सेल को सक्रिय कर दिया है। जिले में सोशल मीडिया पर लोगों की क्या सक्रियता है, किस तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं अब यह पुलिस की नजर में रहेगा। सक्रिय किए गए साइबर, सर्विलांस व सोशल मीडिया सेल ने सोशल मीडिया ग्रुपों की निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की तो उसे जेल भेजा जाएगा। ग्रुपों पर टिप्पणी करने वालों पर तो कार्रवाई की ही जाएगी, ग्रुप एडमिन पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पर पुलिस साइबर अपराध के तहत कार्रवाई कराएगी।
-
सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है। टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। किसी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-विजय त्रिपाठी, एएसपी, बलिया।
---