फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Customer service center operator not known even after 60 hours, police detained five

60 घंटे बाद भी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक का पता नहीं, पुलिस ने पांच को लिया हिरासत में

Sun, 02 Aug 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Customer service center operator not known even after 60 hours, police detained five
बैरिया। कस्बा स्थित पूर्वांचल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से गायब संचालक दिलीप कुमार यादव का 60 घंटे बाद भी कहीं अता-पता नहीं चला है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने रविवार को पूछताछ के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया है। संचालक के पिता व रिश्तेदारों ने आशंका जताया है कि दिलीप की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन

रेवती थाना क्षेत्र के गोपालनगर निवासी दिलीप कुमार यादव पुत्र राम प्रवेश यादव रोज की तरह शनिवार को सुबह बैरिया स्थित पूर्वांचल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन कार्य करने गया था लेकिन रोज की तरह वह शाम को घर नहीं पहुंचा। परिजनों की माने तो दिलीप का मोबाइल शनिवार को दोपहर बाद 03 बजकर 50 मिनट पर स्विच बन्द मिला। परिजन बैरिया थाने में गुमशुदगी लिखवाने के बाद उसे ढूंढने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं जबकि उसकी पत्नी का रोते बिलखते हाल बेहला है। वह भी परिचितों के यहां पता करने की कोशिश में लगी है कि आखिर दिलीप गए तो कहां गए। बैरिया पुलिस भी पूर्वांचल बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक के गायब होने के बाद गोपालनगर, मानगढ़ व बैरिया से कुल पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो साप्ताहिक व रक्षाबंधन की बन्दी के कारण दिलीप को ढूंढने में पुलिस के हाथ फिलहाल थम गए हैं। बदी समाप्त होते ही पुलिस दिलीप से शनिवार को कौन-कौन से लोगों ने बात की उसकी डिटेल खंगालने के बाद उसके गायब होने की रहस्य से पर्दा उठाने का प्रयास करेगी। इस बाबत एसएचओ संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक का कहीं पता नहीं चला है लेकिन बहुत जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed