{"_id":"644a22171e883e1620009c14","slug":"crpf-jawan-from-ballia-died-due-to-cardiac-arrest-he-was-posted-in-srinagar-2023-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ballia: हृदय गति रुकने से बलिया के सीआरपीएफ जवान की मौत, श्रीनगर में थे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: हृदय गति रुकने से बलिया के सीआरपीएफ जवान की मौत, श्रीनगर में थे तैनात
Thu, 27 Apr 2023 12:50 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:50 PM IST
सार
बलिया के भुइली गांव निवासी राज किशोर पांडेय उर्फ लालू पांडेय (40) सीआरपीएफ में हवलदार पद थे। उनकी तैनाती श्रीनगर में थी। बीते सोमवार को परेड पर जाने के दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
सीआरपीएफ के जवान राज किशोर पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीनगर में तैनात एक सीआरपीएफ जवान की मौत से बलिया के भुइली गांव में कोहराम मच गया। बुधवार की देर रात जवान का शव पैतृक गांव पहुंचते ही चारों तरफ मातम छा गया। अंतिम संस्कार शिवराम पुर गंगा घाट पर किया गया। मुखाग्नि मृत जवान के पुत्र ने दी। पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन
बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के भुइली गांव निवासी राज किशोर पांडेय उर्फ लालू पांडेय (40) श्रीनगर में हवलदार पद पर तैनात थे। सोमवार सुबह वो परेड में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सीने में तेज दर्द उठा। अन्य साथियों ने उन्हें आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सीआरपीएफ जवान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी सन्नाटा पसर गय। जवान का पार्थिव शरीर बुधवार की देर शाम पैतृक गांव पहुंचा। शिवराम पुर गंगा घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर के बाद अंतिम संस्कार हुआ। दिवंगत जवान की पत्नी बबिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, 25 हजार के इनामी को लगी गोली, अंधेरे का फायदा उठाकर एक फरार
काफी मिलनसार थे राजकिशोर
पुत्र रितेश कुमार पांडेय छोटे (15) व पुत्री अंकिता पांडेय (8) की हालत बेसुध जैसी है। राजकिशोर पांडेय दो भाइयों में सबसे बड़े थे। छोटा भाई राज कुमार भी सीआरपीएफ के जवान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि राज किशोर पांडेय काफी मिलनसार थे। वो अपने परिवार से बहुत प्यार करते थे। उनके निधन से गांव में मातम है। ग्रामीण मर्माहत हैं।