फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CRPF Jalandhar and Punjab Police Joint Winner

सीआरपीएफ जालंधर और पंजाब पुलिस संयुक्त विजेता

Tue, 28 Dec 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
CRPF Jalandhar and Punjab Police Joint Winner
नरही। खेल निदेशालय उप्र के तत्वाधान में नरहीं में आयोजित अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतिम दिन मंगलवार को सीआरपीएफ जालंधर और पंजाब पुलिस को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। खराब रोशनी के कारण मैच को बीच में ही रद्द होने की वजह से दोनों टीम संयुक्त विजेता बनी। वहीं, प्रतियोगिता में तीसरे स्थान को लेकर उड़ीसा और कस्टम मुंबई के बीच हुए मैच में उड़ीसा ने 4-1 से जीत हासिल की।
विज्ञापन

दरअसल फाइनल मैच जैसे ही शुरू हुआ, 15 मिनट बाद खराब रोशनी के कारण दोनों टीमों ने अपील किया। आयोजन समिति ने दोनों टीमों से विचार विमर्श किया और उसके बाद दोनों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया। इससे पहले तीसरे स्थान को लेकर कस्टम मुंबई और उड़ीसा के बीच मुकाबला शुरू हुआ। मैच के 27वें मिनट में कस्टम मुम्बई के एमकान्त सिंह ने पहला गोल करके उड़ीसा पर बढ़त बना ली। लेकिन उसके बाद उड़ीसा के जे.ओरम ने 55वें व 64वें मिनट में दो गोल तथा कार्तिक हंटल ने 64वें व 83वें मिनट में दो गोल करके कस्टम मुंबई पर 4-1 की बढ़त ले ली। तब तक मुंबई के हाथ से काफी हद तक यह मैच फिसल चुका था। अंतत: उड़ीसा ने कस्टम मुंबई को 4-1 से हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। रेफरी अनिल गुलिया, असिस्टेंट रेफरी सुनील टोपो, फोर्थ अंपायर दीपक सिंघा, रेफरी असेसर अब्दुल हनीफ थे। समापन के बाद प्रदेश के खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने सभी विजेता टीम को ट्राफी व सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर उनका उत्साहवर्धन किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed