फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Crowd of devotees gathered at Ganga Ghats at Satuan

Ballia News: सतुआन पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sat, 15 Apr 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered at Ganga Ghats at Satuan
बलिया। आस्था के पर्व सतुआन संक्रांति पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह से ही विभिन्न साधनों से लोग शहर के अलग-अलग चौराहों से होकर गंगा घाटों पर पहुंचे और गंगा नदी में स्नान किया। इस पर्व पर जिले के पचरुखिया घाट, रामगढ़, हुकुम छपरा घाट, सती घाट भुसौला, माल्देपुर घाट, महावीर घाट के अलावे दियर के विभिन्न घाटों पर गंगा में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए चौक चौराहों और गंगा घाटों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। घाटों पर स्नान के बाद लोगों ने श्रद्धापूर्वक दान-पुण्य भी किया। इस दौरान नगर के विभिन्न मंदिरों में भी भारी भीड़ उमड़ी रही। नरहीं क्षेत्र में सतुआन पर्व पर उजियार गंगा घाट सहित गंगा के विभिन्न घाटों पर शुक्रवार की सुबह भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान करने के बाद लोगों ने दान पुण्य भी किया। सतुआन पर्व पर लोगों ने आम की चटनी के साथ सत्तू खाया तो बहुत लोगों ने ईख के बने राब के साथ सत्तू खाया और खिलाया।
विज्ञापन


40 रुपए किलो बिका कच्चा आम
सतुआन पर सत्तू खाने की परंपरा का भी लोगों ने बखूबी निर्वहन किया है। घाट से स्नान कर लौटे दूरदराज के लोगों ने गमछे आदि कपड़ों में ही सत्तू और मूली का सेवन किया। गांवों में भी लोग दिन में इसे आम की चटनी के साथ खाकर पर्व मनाया। इससे आम की भारी मांग रही। सब्जी आदि की दुकानों पर कच्चे आम कल से ही 40 रुपए किलो तक बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed