{"_id":"589dd1fb4f1c1b905237bd03","slug":"ziledar-hamle-ka-aropi-police-giraft-se-door","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेदार हमले का आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिलेदार हमले का आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 10 Feb 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
नलकूप विभाग के जिलेदार पर जानलेवा हमले के मामले में बदमाशों का अब तक सुराग नहीं मिल सका है। घटना के 26 दिन बाद भी पुलिस के हाथ अब भी खाली है। इसको लेकर लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। मालूम हो कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अमहर उत्तरपट्टी मनिहा गांव निवासी रामटहल राम नलकूप विभाग में जिलेदार के पद कार्यरत हैं।
16 जनवरी की शाम ड्यूटी कर वह अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह नसरथपुर गांव के समीप पहुंचे कि पीछे से दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कर लिया था। लेकिन अब भी बदमाश पुलिस के गिरफ्त से कोसों दूर है। इस बाबत सीओ रसड़ा श्रीराम ने बताया कि अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जगह-जगह पुलिस दबिश दे रही है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।