{"_id":"5d9b1fc38ebc3e93bc19a8dc","slug":"woman-died-in-bike-accident-highway-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बाइक पर सवार महिला की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: बाइक पर सवार महिला की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Mon, 07 Oct 2019 04:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 07 Oct 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। हाइवे पर मोटरसाइकिल के असंतुलित हो जाने से उस पर सवार एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर-सीतकुंड के बीच राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर बने ब्रेकर से असंतुलित होकर मोटर साइकिल पलट गई। जिस पर सवार हल्दी के बगइचा टोला निवासी एक अधेड़ महिला की गिरने से मौत हो गई। हल्दी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर-सीतकुंड के बीच बरसात का पानी निकालने के लिए पाइप लगाया गया है, पाइप के सपोर्ट के लिए दोनों तरफ बिजली का पोल रखा गया है।
विज्ञापन
हल्दी के बगइचा टोला निवासिनी इंद्रावती देवी(45) पत्नी नथुनी तुरहा किसी काम से बयासी गांव गई थी। उधर से अपने किसी परिचित के साथ मोटरसाइकिल से लौट रही थी, जैसे ही मोटरसाइकिल बहादुरपुर-सीताकुंड के बीच स्थित ब्रेकर पर पहुंची तेज रफ्तार होने के कारण इंद्रावती उछल कर बीच सड़क पर पर ही गिर गई। जिसके चलते उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने जब उठाने की कोशिश की तो मौके पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका के चार पुत्र व तीन पुत्रियां समेत परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।