{"_id":"576c25e34f1c1b0f32b48100","slug":"violence-in-minor-disputes-15-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में चटकीं लाठियां, 15 लोग जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में चटकीं लाठियां, 15 लोग जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनियर। थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित दलित बस्ती में बुधवार रात मामूली विवाद में जमकर लाठियां चलीं। घटना में दोनों पक्षों के कुल 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विवाद शराब के नशे में धुत युवक को सड़क से हटने के लिए कहने से शुरू हुआ। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने गई, जहां तनाव बना हुआ था। थाने पर पांच थानों की पुलिस और पीएसी बुला ली गई थी। गुरुवार को भी पुलिस और पीएसी के जवानों ने फ्लैग मार्च किया।
कस्बा निवासी मिटरू सिंह की पानी टंकी के समीप जनसेवा केंद्र है। बुधवार रात दूकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। दलित बस्ती के पास पहुंचा तो शराब के नशे में धुत बस्ती का सागर बीच रास्ते लेटा था। मिटरू ने हटने को कह तो दोनों के बीच विवाद हो गया। शोर सुनकर बस्ती के कुछ लोग आ गए और मिटरू की पिटाई कर दी।
मिटरू ने घर जाकर आपबीती सुनाई और थाने जाने लगा। तब तक रास्ते में ही दलित बस्ती के कुछ लोगों ने घेर लिया और विवाद होने लगा। मिटरू के पक्ष से भी लोग आ गए और मारपीट शुरू हो गई। जमकर लाठियां चलीं और ईंट पत्थर चले। घटना में मिटरू के पक्ष के संजय (30), लीलावती (35), जयराम (30), राजेश (50), सौदागर (26), गोलू (18), प्रिंस (15), मंझारी देवी (30), शांति (50) तथा सागर के पक्ष से पंकज (35), सोनू (30), मोनू (28), मन्नू (25), मतरू (18), रामकुमार (20) घायल हो गए। सभी को मनियर पीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराकर दोनों पक्षों को थाने ले आई। एक पक्ष के लोगों की भीड़ थाने पर भी जुट गई। मौके पर सीओ बांसडीह लक्षीराम भी वहां पहुंच गए तथा समझाने की कोशिश की लेकिन मामला शांत नहीं हो सका। इस पर एएसपी रामयज्ञ यादव तथा पांच थाने की फोर्स भी पहुंच गई।
दोनों पक्षों से शांति व्यवस्था की अपील की। गुरुवार को दोनों पक्षों ने लिखित तहरीर दी। तनाव को देखते हुए पीएसी और पुलिस ने गुरुवार को फ्लैग मार्च किया। मामले में एएसपी रामयज्ञ ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर 15 तथा दूसरे पक्ष की तहरीर पर नामजद सहित पांच अज्ञात लोगों पर संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।