फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two killed, including woman

महिला समेत दो की मौत

Sun, 01 Jan 2017 10:37 PM IST
ballia
ballia Updated Sun, 01 Jan 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Two killed, including woman
सड़क हादसा
नगरा-रसडा मार्ग पर सोनापाली चट्टी के समीप रविवार को  दोपहर बाद महिलाओं को टक्कर मारने के बाद असंतुलित होकर बाइक के पलटने से  बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई।  गंभीरावस्था मे घायल महिलाओ को  चिकित्सको ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


 गाजीपुर जनपद के दुल्हपुर निवासी राजेश पांडेय 35 बाइक से नगरा क्षेत्र मे स्थित अपनी  रिश्तेदारी जा रहा था। बाइक की तेज रफ्तार होने के चलते सोनापाली चट्टी पर  चारा काटने जा रही दो महिलाओं से जबरदस्त टक्कर हो गई। महिलाओं से टकराने  के बाद बाइक चालक असंतुलित होकर सडक पर गिर कर छटपटाने लगा। सिर मे गंभीर  चोट होने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं शीला 42 वर्ष व निर्मला 45 निवासी पांडेयपुर थाना नगरा  गंभीर रुप से घायल हो गई।  गंभीरावस्था में घायल महिलाओ को नगरा पीएचसी के चिकित्सको ने  सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एम्बुलेंस को बुलाकर तीनो को पीएचसी भेजवाया। जहां के चिकित्सको ने घायल महिलाओ को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर  दिया।
विज्ञापन


जबकि बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में निर्मला ने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक  के शव को कब्जे मे लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed