{"_id":"59f75c374f1c1b78548b9f5d","slug":"two-injured-including-student-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में छात्र समेत दो घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में छात्र समेत दो घायल
ballia
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में छात्र समेत दो लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इन हादसों में एक में चालक को पकड़ कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। जबकि दूसरे का चालक भाग निकला।
रसड़ा प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बा स्थित त्रिपाठी चित्र मंदिर के समीप रविवार की देर शाम अल्टो कार की जद में आने से कोतवाली क्षेत्र के नगहर तिवारीपुर निवासी नपा ठिकेदार प्रबोध त्रिपाठी (40) घायल हो गए। वह बाइक से घर आ रहे थे। त्रिपाठी चित्र मंदिर के समीप पहुंचे कि मऊ की तरफ से तेजगति से आ रही अल्टो कार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने चालक को पकड़ पुलिस को सौंप दिया। पुलिस कार एवं चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। घायल ठेेकेदार को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बेल्थरारोड प्रतिनिधि के अनुसार, उभाव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार चट्टी के पास सोमवार की सुबह स्कूली बस के धक्के से बाइक सवार किशोर छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। देवरिया जिले के मईल बस्ती निवासी आकाश चौहान (15) नगर के एक विद्यालय का छात्र है। सोमवार को सुबह स्कूल जाने के लिए बाइक से बेल्थरारोड आ रहा था। तुर्तीपार चट्टी के पास पहुंचा स्कूली बस से टकराने से वह घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस समेत फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।