{"_id":"5a9c38244f1c1b0d658b5892","slug":"three-killed-eight-injured-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तीन की मौत, आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में तीन की मौत, आठ घायल
ballia
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
रसड़ा के मुड़ेरा गांव में बाइक सवार को बचाने में क्षतिग्रस्त सफारी गाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मुड़ेरा गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के समीप रविवार की शाम बाइक से टकरा कर टाटा सफारी कई फीट नीचे खाई में जा पलटी। जिसमें सफारी चालक और दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं दो महिलाओं की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। शेष का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
रसड़ा कस्बा के बनिया बांध निवासी व भाजपानेत्री सुनीता सिंह का परिवार रविवार को टाटा सफारी से अमवा के सती माई का दर्शन करने गया हुआ था। जिसमें चालक समेत सात लोग सवार थे। सती माई के दर्शन करने के बाद लोग घर वापस आ रहे थे। जैसे ही रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मूड़ेरा गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के पास पहुंचे कि गाड़ी के आगे बाइक सवार आ गया। बाइक से टकराते हुए सफारी खाई में गिर गई। हादसे में बनिया बाग निवासी कलावती (70), मेवांती देवी (80), चालक धनंजय (28), सोनी सिंह (36), शालिनी सिंह (12) पुत्री शशिकांत सिंह उर्फ राजन, कुसुम (50), निधि सिंह (30) तथा बाइक सवार मूड़ेरा निवासी मनोज यादव (32) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कलावती, मेवांती देवी व चालक धनंजय को मृत घोषित कर दिया। जबकि सोनी सिंह व कुसुम की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। शेष घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।