फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three arrested for demanding color

रंगदारी मांगने में तीन गिरफ्तार

Sun, 17 Dec 2017 10:01 PM IST
ballia
ballia Updated Sun, 17 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for demanding color
गिरफ्तार तीन आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उभाव थाना क्षेत्र के कुंडेल निवासी सीमेंट व्यावसायी से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि शाम तक पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने कोई खुलासा नहीं किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि पुलिस मामले में  कड़ी से कड़ी जोड़ने में लगी हुई।
विज्ञापन


मालूम हो कि उभांव थाना क्षेत्र के कुंडैल ढाला के सीमेंट व्यवसायी रामजन्म जायसवाल से बदमाशों ने 12 दिसंबर को फोन पर दो लाख की रंगदारी मांगी थी और नहीं देेने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की थी। लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था। जिसके बाद हौसला बुलंद बदमाशों ने पुन: 14 दिसंबर को आठ बार फोन कर रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने के लिए धमकाया। इसके बाद व्यवसायी ने पुन: पुलिस को लिखित सूचना दी।
विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस ने गंभीर हुई और सर्विलांस के माध्यम से छानबीन कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तारी और पूछताछ की पुष्टि पुलिस ने कर दी है, लेकिन अभी तक मामले का खुलासा नहीं किया गया है। उधर, पुलिस कार्रवाई के बाद भी जहंा व्यापारी का परिवार दहशत में है, वहीं अन्य व्यापारियों में भी अपराधियों का भय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed