{"_id":"0535c7a0b486a53de05dc63af7f97dee","slug":"the-two-sides-clashed-over-something-minor-seven-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात पर भिड़े दो पक्ष, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली बात पर भिड़े दो पक्ष, सात घायल
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया
Updated Mon, 21 Sep 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
कोपवा ग्रामसभा के बैकुंठपुर मौजे में मामूली बात को लेकर सोमवार की सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दो बालिकाएं भी शामिल हैं।
पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस छानबीन कर रही है। वैसे ग्रामीणों में चर्चा रही कि विवाद छींटाकशी को लेकर हुआ।
कोपवा ग्रामसभा के बैकुंठपुर मौजा निवासी एक व्यक्ति के पुत्र और पुत्री रविवार की रात अपने दरवाजे के पास बैठकर पढ़ रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पट्टीदार के दो पुत्रों ने टार्च जलाकर कोई अभद्र बात बोल दी।
विज्ञापन
इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। उस समय तो आसपास के लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया, लेकिन सोमवार की सुबह पट्टीदार के पुत्र दूसरे पक्ष के साथ गाली-गलौज करने लगे। मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईट-पत्थर चलने लगे।
इसमें राजेश राम (30), उनकी पत्नी मंशा देवी (25), पुत्री निशा (12), सुग्रीव राम (19), कामेश्वर (35), उनकी पत्नी सरला देवी (30) और पुत्री प्रियंका (10) गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
फेफना थानाध्यक्ष श्याम जी यादव ने बताया कि अभी किसी ओर से तहरीर नहीं मिली है। विवाद टार्च जलाने पर हुआ है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।