फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   sudkhor ne mahila par petrol dal jalaya

सूदखोर ने महिला पर पेट्रोल डाल लगाई आग

Wed, 25 Jan 2017 08:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 25 Jan 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
sudkhor ne mahila par petrol dal jalaya
भीमपुरा थाना क्षेत्र के जजौली नंबर-दो गांव में बुधवार की शाम एक युवक ने सूद का पैसा नहीं मिलने पर गांव की महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। इस दौरान महिला ने भागकर अपनी जान बचाई। शुक्र ये रहा कि आग से महिला मामूली रूप से जली है। घटना की सूचना पीड़िता ने पुलिस को दी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन



भीमपुरा थाना क्षेत्र के जजौली नंबर दो निवासी रेशमी देवी पत्नी रामशीष ने गांव के ही शिवम सिंह गुड्डू से ब्याज पर 20 हजार रुपये कर्ज लिए थे। पीड़िता की माने तो वह अब तक दो लाख रुपये गुड्डू को दे चुकी है। लेकिन गुड्डू के अनुसार उसका पैसा अभी तक ब्याज सहित मूलधन महिला ने नहीं दिया है। पीड़िता का आरोप है कि बुधवार को वह खेत में काम कर रही थी।  इस बीच शिवम सिंह गुड्डू खेत में पहुंचा तथा पैसे की मांग करने लगा। उसने जब पैसा देने से इंकार कर दिया तो शिवम ने गले से मंगलसूत्र तथा नाक की कील छीन ली और साथ में लेकर आया पेट्रोल उसपर छिड़कर आग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed