फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sparrow killed in Ballia

शिकारियों ने मार डाला सैकड़ों गौरैया

Sun, 27 Mar 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 27 Mar 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Sparrow killed in Ballia
मरी हुई गौरैया ‌द‌िखाते लोग।
वन विभाग गौरैया संरक्षण का अभियान चला रहा है और जिले के शिकारी बेखौफ होकर उनको मार रहे हैं। बांसडीहरोड थाने के माधोपुर गांव के बोहा ताल में रविवार की सुबह शिकारियों ने सैकड़ों गौरैयों को जहर देकर मार दिया। गांव वालों के सक्रिय होने पर शिकारी तमाम गौरैया समेट कर ले भागे जबकि मौके से 36 पंछियों को बरामद किया गया है। उनका शिकार खाने के लिए किया गया। 
विज्ञापन


अज्ञात शिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मृत गौरैयो को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। माधोपुर गांव के बोहा ताल में अक्सर शिकारी कीटनाशक दवाएं देकर पंछियों का शिकार करते हैं। मांस कम होने के कारण अक्सर शिकारी गौरैया को निशाना नहीं बनाते लेकिन रविवार की सुबह उन्होंने सैकड़ों गौरैयों को मार डाला।
विज्ञापन


सुबह खेत में गए कुछ किसानों ने मरे हुए गौरैयों को देख कर शोर मचाना शुरू कर दिया। गांव के लोगों को जुटने से पहले ही शिकारी दूसरी तरफ मृत पड़ी ज्यादातर गौरैयों को समेट कर ले भागे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहा है कि शिकार करने वाले किशोरवय के थे। प्रधान प्रतिनिधि सुधीर चौधरी, बृजकिशोर चौरसिया, नदेश्वर गुप्त, मंजीत, रविशंकर, पप्पू, वृजेंद्र प्रसाद, दीपक, राजू इसकी सूचना पुलिस को दी और वन विभाग को भी फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएफओ एसएन सिंह के निर्देश पर कुछ ही देर फारेस्ट रेंजर श्रीकांत राय एवं वन दारोगा के साथ मौके पर पहुंचे।  वहां से 36 मृत गौरैया बरामद की गईं। उनको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गा। इस मामले में  फारेस्ट रेंजर की तहरीर पर अज्ञात शिकारियों के विरूद्ध वन जीव संरक्षण अधिनियम धारा नौ तथा 51 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के प्रभारी निरीक्षक नंदलाल ने बताया कि शिकारियों का पता लगाया जा रहा है।
 

पंछियों को पकड़ने के लिए शिकारी जिस जहर का इस्तेमाल करते हैं, वह धीमा होता है। उससे शुरुआत में मनुष्य को नुकसान नहीं होता लेकिन ज्यादा समय तक ऐसे पंछियों को खाने से किडनी प्रभावित हो सकती है।



फारेस्ट रेंजर श्रीकांत राय ने बताया कि शिकारी पंछियों को इतना ही जहर देते हैं, जिससे वे बेहोश हो जाएं। जहर की मात्रा ज्यादा होने के कारण गौरैयों की जान चली गई। उन्होंने गौरैयों को खाने की बात स्वीकार की और कहा कि इसके ज्यादा सेवन से किडनी प्रभावित हो सकती है। नगर पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि जहर देकर मारे गए पक्षी के सेवन से किसी की जान तो नहीं जाती लेकिन लंबे समय ऐसे पक्षियों के सेवन से किडनी नष्ट हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed