फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Six huts of two villages are covered with fire

दो गांवों की छह झोपड़ियां आग से राख

Tue, 31 Oct 2017 11:53 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 31 Oct 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Six huts of two villages are covered with fire
fire
दो थाना क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं में छह झोपड़ियां जलकर  राख हो गईं। जिसकी वजह से गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गए। परिवार खुले असमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर है। पहली घटना गड़वार थाना क्षेत्र के बिसुकिया गांव के दलित बस्ती में सोमवार की देररात अज्ञात कारणों से लगी आग में राजकुमार राम की तीन रिहायशी झोपड़ी जल कर राख हो गई। वहीं दो गाय झुलसकर मर गई। रोज की भांति राजकुमार राम का पूरा परिवार खाना खाने के बाद सोने चला गया। इसबीच मध्यरात्रि किसी कारणवश आग लग गई। अभी कोई कुछ समझ पाते कि तब तक आग ने विकराल रूप अख्तियार करते हुए एकाएक तीन रिहायशी झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया। जिससे गृहस्थी का सारा सामान सहित राजकुमार राम की भतीजी रीधि की शादी के लिए खरीदे गए सामान जिसमें बक्सा, साड़ी, पलंग, टीवी सहित 15 हजार नकदी जलकर राख हो गया। वहीं आग की चपेट में आने से दो गाय झुलसकर मर गई। जबकि एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास के लोगों के अथक प्रयास से घंटों बाद आग पर काबू पाया गया। दूसरे दिन सुबह क्षेत्रीय लेखपाल रमेश कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंच मुआयना किया। पूर्व जिला पंचायत चेयरमैन के प्रतिनिधि मनोहर यादव, अनिल पांडेय, राजू यादव ने पीड़ितों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


मनियर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहदुरा के बघौता गांव में सोमवार की देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग में अमर नाथ पासवान की तीन रिहायशी झोपड़ियां जल कर राख हो गई। उसमें बंधी गाय झुलस कर मर गई। गांव निवासी अमरनाथ पासवान के घर का पूरा परिवार खाना खाने के बाद सो गया। परिजनों के मुताबिक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं किया गया। परिजनों ने बताया गया कि आधी रात के बाद आग की लपटें की तपिश होने से नींद खुली तो रिहायशी मड़हे जल रहे थे। हो-हल्ला मचाने पर ग्रामीण जुटे, तब तक आग की लपटों ने घर में रखे खाने पीने का सारा सामान व नगद पांच हजार रुपये जल कर राख हो गया। मड़हे में बंधी गाय को बचाने का अथक प्रयास किया गया, लेकिन गाय झुलस कर मर गई। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर सौ नंबर पुलिस पहुंची, तब तक सब कुछ जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed