{"_id":"583af0434f1c1b5d2908817a","slug":"sena-ke-jawan-ki-sadak-hadse-me-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Sun, 27 Nov 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा उसकर गजियापुर के मौजा हुड़हरा गांव के लायंस नायक अशोक कुमार यादव की 24 नवंबर की शाम ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक लांस नायक अशोक का पार्थिक शरीर उनके पैतृक गांव में रविवार की देर रात तक आने की उम्मीद जताई जा रही है।
भीमपुरा थाना क्षेत्र के हुड़रहा निवासी रामनारायण यादव के तीन पुत्रों में सबसे बड़ा पुत्र अशोक कुमार यादव (32) वर्ष 2003 दिसंबर में सेना में भर्ती हुए। जो इस समय ड्राइवर के पद पर महाराष्ट्र के नासिक में तैनात थे। 24 नवंबर की देर शाम ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।
जिसकी सूचना कर्नल राणा और सूबेदार मेजर आरपी तिवारी ने अशोक के घरवालों को दी। मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। बता दें कि अशोक विगत मार्च महीने में अपनी पत्नी उर्मिला देवी और तीनों पुत्रों अभिषेक, अमित, आदित्य को अपने साथ ले गए थे। अब हमार इलाज के कराई ऐ रमवा...।
विज्ञापन
यही कहकर लांस नायक अशोक कुमार यादव की मां जानकी देवी रो रही थी। बार-बार उसके मुंह से एक ही बात निकल रही थी। जिसे सुनकर सबका कलेजा फट जा रहा था। मां रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। वही पिता रामनारायण यादव, भाई रामपुकार राम द्वारका रोते-रोते बुरा हाल था।