{"_id":"5a3be8634f1c1bc5668b6639","slug":"rookie-driver-rammed-into-the-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को मारपीट कर बदमाश ट्रक ले भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक को मारपीट कर बदमाश ट्रक ले भागे
ballia
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
रसड़ा कोतवाली में पकड़ा लूटा हुआ ट्रक।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के बैरिया-लालगंज मार्ग पर स्थित चांदपुर गांव के सामने बुधवार की देर रात बदमाशों ने बिहार के एक ट्रक चालक को मारपीट कर घायल कर दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, पुलिस ने रसड़ा में ट्रक के साथ एक युवक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है।
बताया जाता है कि दोकटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी कमलेश उपाध्याय का ट्रक दोकटी थाना क्षेत्र के ही बाबू के शिवपुर निवासी योगेंद्र सिंह चलाता है। बुधवार को चालक झारखंड से बालू लादकर अपने घर वापस आ रहा था। ट्रक बैरिया-लालगंज मार्ग पर स्थित चांदपुर गांव के सामने पहुंचा कि स्कार्पियो से पीछा कर रहे बदमाशों ने ट्रक के आगे स्कार्पियो खड़ाकर उसे रोक दिया और चालक को मारपीट घायल कर दिया। तत्पश्चात चालक को नीचे उतार दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना किसी ने वाहन स्वामी के परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने तत्काल सूचना पुलिस अधीक्षक को दी।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिस पिकेट पर ट्रकों की चेकिंग करने का आदेश दिया। जैसे बदमाश रसड़ा की ओर बढे़ तो चेकिंग देख वह ट्रक छोड़ कर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने ट्रक के पास खड़े युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया, जिसने अपना नाम सुनील यादव बताया। इस बाबत बैरिया सीओ उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रक पकड़ लिया। पीड़ित के तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया।