फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ravidas ki pratima todi

रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, गांव में तनाव

Mon, 18 Jul 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 18 Jul 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के किकोढ़ा गांव में रविवार की देर रात गांव के बाहर लगी संत  रविदास की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसको लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। इस मामले में गांव के अंजेश कुमार ने चार लोगों के  खिलाफ थाने में तहरीर दी है। माहौल की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सिकंदरपुर बृजेश शुक्ला ने बताया  कि पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में काफी दिनों से तनाव चला आ रहा है।  जिसमें रविवार की शाम दोनों पक्षों के कुछ लोगों के बीच कहासुनी हुई। इस  मामले में एक पक्ष द्वारा मारपीट की घटना को दूसरा रूप दिया जा रहा है, बहरहाल जो भी है, पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में ग्रामीणों से बातचीत हुई, जिसमें बताया गया कि मूर्ति क्षतिग्रस्त पहले से ही थी, इसे तूल देने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed